इस अवसर पर श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान ने वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को शॉल एवं मिठाई भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनसे कोरिया जिले एवं क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास, सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम भी जानी।श्रीमती चौहान ने बुजुर्गों से विशेष रूप से कहा कि जब भी उन्हें किसी प्रकार के सहयोग अथवा आवश्यकता महसूस हो, वे उन्हें जरूर याद करें। उनकी सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके इस आत्मीय व्यवहार से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी।.सीएम.ओ मुक्ता सिंह चौहान की इस पहल को सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा भावना से जुड़ा सराहनीय कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक दायित्वों के साथ समाज के बुजुर्गों के प्रति अपनत्व और सम्मान का भाव प्रदर्शित करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि बुजुर्ग केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी और अमूल्य धरोहर हैं।
उनके इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की ऐसी संवेदनशील पहल समाज में सेवा, सम्मान और मानवीय मूल्यों की भावना को और मजबूत करती है।





